इस तारीख तक होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी/APO भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित है। वहीं, आवेदन की हार्डकॉपी को समस्त संलग्नकों के साथ 19 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक या इससे पहले पंजीकृत डाक से भेजना है या आयोग के पूछताछ काउंटर पर जमा करना है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
23 सितंबर को जारी हुए थे प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम
एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को प्रदेश के दो शहरों प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की गई थी। एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 33315 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 23 सितंबर को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
UPPSC असिस्टेंट सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1079 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।