वेतनमान
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 निर्धारित किया गया है, जो कि सरकारी वेतनमान संरचना के अनुरूप होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा तीन विषयों पर आधारित होगी:
- सामान्य अध्ययन- 100 अंक
- ऑटोमोबाइल या यांत्रिक अभियंत्रण- 100 अंक
- मोटर वाहन नियमावली और अधिनियम- 100 अंक
हर पेपर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) होगा, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगा।