बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा चार जून 2023 को दो पालियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक होगी। बीपीएससी 32वीं न्यायिक परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
बीपीएससी न्यायिक सेवा की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 155 रिक्तियों को भरना है। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।