BPSC Head Master Registration: शैक्षणिक योग्यता
- बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु में 5% की छूट मिलेगी।
- उम्मीदवार को डीएलएड/बीटी/बीएड/बीएईड/बी.एससी.ईडी/बी.एल. ईडी के माध्यम से योग्य होना चाहिए।
- उम्मीदवार को टीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी चाहिए, जो 2024 में बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए पात्र बनने के लिए शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।
आयु सीमा
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 47 वर्ष के बीच होना जरूरी है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है।