BPSC Assistant Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सहायक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 सितंबर, 2022 को शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
BPSC Assistant Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जो भी छात्र प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
BPSC Assistant Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
BPSC Assistant Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।