रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि दस्तावेज सत्यापन (डीवी) की तारीख की घोषणा वेबसाइट में नियत समय पर की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइट से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक ई-मेल और एसएमएस के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा 35,208 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के जरिये क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना शामिल हैं।