कुल इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन
बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक अभियंता (मैकेनिकल) पद के लिए 18 और 19 दिसंबर 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके आधार पर, विज्ञापन संख्या 32/2024 के अंतर्गत 148 उम्मीदवारों और 33/2024 के अंतर्गत 10 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
दस्तावेज सत्यापन की तिथि और दिशानिर्देश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी योग्य उम्मीदवार का नाम अनजाने में सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो ऐसे मामलों पर विचार किया जाएगा। सभी सफल उम्मीदवारों को 26 अप्रैल 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 और 9 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे तय समय पर आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें।
गौरतलब है कि बीपीएससी ने सहायक अभियंता (सिविल और मैकेनिकल) पदों के लिए परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2024 को पटना स्थित 24 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए कुल 23,858 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 18 दिसंबर को अभ्यर्थियों ने सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन की परीक्षा दी, जबकि 19 दिसंबर को तकनीकी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पेपर शामिल थे।