3. मेधा सूची का निर्धारण
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीनों भागों में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलेवार मेधा सूची बनाई जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों की कोटि का उल्लेख होगा और प्रत्येक पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो वरीयता निम्न आधार पर तय की जाएगी:
- अधिक उम्र वाला अभ्यर्थी
- अधिक शैक्षणिक योग्यता
- इंटरमीडिएट में अधिक अंक
- देवनागरी लिपि में नाम की वर्णमाला के अनुसार वरीयता
यदि चयनित अभ्यर्थी किसी कारणवश अनुपलब्ध होते हैं या रिजेक्ट किए जाते हैं, तो मेधा सूची के निचले क्रम के प्रतीक्षारत अभ्यर्थी को अवसर मिलेगा।
4. चरित्र सत्यापन और पहचान
नामांकन से पहले सभी चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। यदि किसी का चरित्र प्रमाण पत्र प्रतिकूल पाया गया या उसने जानकारी छुपाई हो, तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। आपराधिक मामलों में शामिल या दोषसिद्ध अभ्यर्थियों को भी अयोग्य घोषित किया जाएगा।