BPSC AAO Result: बिहार लोक सेवा आयोग यानी की BPSC ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। परिणाम आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...