JSSC Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग/JSSC ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा यानी कि JDLCCE 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। आयोग ने प्रवेश पत्र को आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया इस खबर में....