4 नवंबर तक करें आवेदन
जिन उम्मीदवारों ने अभी भी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. और onlinebpsc.bihar.gov.in. के जरिए 4 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कल से करें ओटीआर में संशोधन
आयोग ने कहा कि मौजूदा उम्मीदवार नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि को छोड़कर अपने ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रोफाइल विवरण को 19 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच अपडेट कर सकते हैं। बीपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर अपना लिंग और श्रेणी बदलने की भी अनुमति है।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बीपीएससी बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 2027 रिक्त पदों को भरेगा। मूल रूप से रिक्तियों की संख्या 1,929 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1957 कर दिया गया। रिक्तियों में दो बार वृद्धि की गई है।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।