फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Prelims 2021 : बीपीएससी  67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तारीखें घोषित, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 24 Oct 2021 09:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Prelims 2021 : बीपीएससी की 67वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 723 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार शिक्षा सेवा और अन्य कई विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
BPSC Prelims 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान आयोग द्वारा कर दिया गया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार बीपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह अधिक जानकारी के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन


बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत 30 सितंबर 2021 को की गई थी। उम्मीदवार 5 नवंबर 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास करेंगे, वह मुख्य परीक्षा में शीमिल होंगे। मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम परिणामों की घोषणा की जाएगी। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 723 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार शिक्षा सेवा और अन्य कई विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। 

बीपीएससी की 67वीं संयुक्त परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीयन शुरू होने की तारीख- 30 सितंबर 2021
पंजीयन के लिए आखिरी तारीख- 5 नवंबर 2021
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021- 23 जनवरी 2022

बीपीएससी की 67वीं संयुक्त परीक्षा 2021 के लिए कैसे अप्लाई करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। 
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। 
4. उम्मीद्वार अपना पंजीयन फॉर्म को भरें और जरूरी जानकारियां सबमिट करें।  
5. उम्मीदवारों को 600 रुपए की आवेदन शुल्क देना होगा, भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ऑफलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। 
6. उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।  

बीपीएससी बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक 2021 परीक्षा 2 घंटे की होगी, इसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ज्यादातर सवाल सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों से भारतीय राजनीति, भूगोल, इतिहास, भारतीय अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, तर्क शक्ति और अन्य सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें