10 अक्तूबर तक किया जा सकता है ये काम
पिछले नोटिस में आयोग ने कहा था कि बीपीएससी 67वीं मुख्य लिखित परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी इसे 10 अक्तूबर तक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 6 अक्तूबर थी।
इतने उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू
मेन्स का रिजल्ट बीते महीने 14 सितंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा 30, 31 दिसंबर, 2022 और 7 जनवरी, 2023 को पटना में आयोजित हुई थी। परीक्षा में कुल 2104 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे और साक्षात्कार दौर के लिए पात्र हैं। यह भर्ती अभियान कुल 1,052 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।