फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 67th Admit Card: बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी होंगे, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 20 Sep 2022 02:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 67th Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी।
विज्ञापन
BPSC 67th Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 67th Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC की ओर से 67वीं प्रारंभिक पुन: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आज 20 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जल्द ही ऑनलाइन मोड में आयोग के पोर्टल पर जारी होंगे। जो भी उम्मीदवार इस साल BPSC 67th Pre Exam में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए हम बताते हैं आपको इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी। पहले आयोग ने परीक्षा का आयोजन दो दिनों में दो पाली में निर्धारित किया था। हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। इससे पहले 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 08 मई, 2022 को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 

इतने पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं राज्य सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 726 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें