फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: स्टेट बैंक और जेकेएसएसबी में हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Tue, 20 Sep 2022 01:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर होंगे।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जीवन में एक सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए कई बेहतरीन मौके सामने आए हैं। देश के कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकलीं हैं। इन्हीं में से भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने भी हजारों पदों पर भर्ती जारी की है। जरूरी बात यह है कि इन भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 सितंबर, 2022 को है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इन विभागों में भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे इस खबर को आखिर तक पढ़ें-: 

विज्ञापन

SBI SO recruitment 2022: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर होंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- SBI SO recruitment 2022
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 700+ पदों पर भर्ती
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड/JKSSB की ओर से 700 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 सितंबर, 2022 को निर्धारित है।  उम्मीदवार  अपना आवेदन जल्द से जल्द  जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर जमा कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 772 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए यह 43 वर्ष है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े- JKSSB Recruitment 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें