BPSC 66th Final Results Declared: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 66वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बुधवार, तीन अगस्त को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा / साक्षात्कार दिनांक 18 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक तथा 05 जुलाई, 2022 एवं 18 जुलाई, 2022 को संपन्न हुए थे।
बीपीएसी ने कहा कि इस मौखिक परीक्षा / साक्षात्कार में कुल 1,768 उम्मीदवार शामिल हुए थे जबकि 70 अनुपस्थित रहे थे। आयोग ने बताया कि विभिन्न कारणों से साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों में से कुल 40 उम्मीदवारों के प्रारंभिक एवं मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, 07 उम्मीदवारों के मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट एवं 07 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।