UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment के लिए पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2022 को 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास एक विषय के रूप में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 उत्तीर्ण होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा 2022 के लिए कुल रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। आयोग की ओर से परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
आवेदन शुल्क : आवेदन के इच्छुक सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये लागू होगा।
राष्ट्रीय कैडेट कोर की उम्मीदवारों को प्राथमिकता
मुख्य सेविका के लिए जारी विज्ञापन में 2,693 पदों में अनारक्षित श्रेणी के लिए 1079, अनुसूचित जाति के लिए 565, अनुसूचित जनजाति केलिए 53, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 727 और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के 269 पद आरक्षित किए गए हैं। अंतरिम तौर पर चयनित होने वाली उम्मीदवारों को वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,800 रुपये मिलेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण का काम करने में अनुभव, प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।