सार
BPSC 65th Combined Competitive Examination Final Results: BPSC इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों को भरेगा। बीपीएससी ने अगस्त - सितंबर, 2021 के महीने में साक्षात्कार आयोजित किए हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल, 07 अक्तूबर को 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। बीपीएससी 65वीं का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया जाएगा। बीपीएससी के संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक ने मीडिया को बताया कि बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम 07 अक्तूबर, 2021 को पांच बजे तक जारी होने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार अंतिम दौर यानी साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ऑनलाइन बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकेंगे।
423 पदों पर मिलेंगी नियुक्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस परीक्षा (65th Combined Competitive Examination) के माध्यम से बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों को भरेगा। बीपीएससी ने अगस्त और सितंबर 2021 के महीने में साक्षात्कार आयोजित किए थे। इन 423 पदों में से, 186 अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 41 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 53,6,68 और 59 क्रमशः एससी, एसटी, ईबीसी और पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एफएफडी के लिए 06 और विकलांगों के लिए 14 पद आरक्षित हैं।
मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई में आया था