प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को हाल फिलहाल में कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलने वाला है। कोरोना महामारी का प्रकोप थमने के बाद लगातार कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS परीक्षा, GD परीक्षा और अन्य कई राज्य स्तर तथा केंद्रीय स्तर की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का क्या महत्व है। SSC, बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या अच्छी खासी होती है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व देखते हुए इसकी तैयारी बेहतर ढंग से करनी बेहद जरूरी है। इसलिए आपकी सहायता के लिए ऐसे ही कुछ करेंट अफेयर्स के प्रश्न नीचे दिए गए हैं, साथ ही इसकी विस्तृत तैयारी के लिए आप सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर - डेविड जूलियस, आर्डेम पैटापाउटियन
Q.2 अभूतपूर्व योगदान के लिये किसे भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर - स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी
Q.3 हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी ‘तिरुपुर कुमारन’ के नाम पर किस राज्य में सड़क का नाम रखा गया है?
उत्तर - तमिलनाडु
Q.4 ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
उत्तर - स्मृति मंधाना
Q.5 क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने किसे अपने ब्रांड अम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर - अमिताभ बच्चन
Q.6 जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण कर लिया है?
उत्तर - फुमिओ किशिदा
Q.7 हाल ही में बीरेंद्र लाकडा ने संन्यास की घोषणा की है, वे किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर - हॉकी
Q.8 किस देश ने पहली बार हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर - रूस
Q.9 हाल ही में किस राज्य के 31वें जिले विजयनगर का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर - कर्नाटक
Q.10 '40वां' भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर - नई दिल्ली
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, SSC MTS, SSC GD, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट्स, फ्री करेंट-अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं।