फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Topper Success Story: किराना स्टोर संचालक के बेटे ने टॉप की बीपीएससी परीक्षा, ऐसे पाई कामयाबी

Wed, 09 Jun 2021 02:39 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

पांच साल तक मैंने टीचिंग सेक्टर में नौकरी की। आखिरकार 2017 में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ी और एक साल की कड़ी मेहनत के बाद 2018 में बीपीएससी की 64वीं परीक्षा दी और सफलता हासिल की। - ओम प्रकाश 
विज्ञापन
BPSC Topper Om Prakash Gupta - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना शहर की सीमा से सटे फतुहा गांव में किराना दुकान संचालक विंदेश्वरी साव के बेटे ओमप्रकाश गुप्ता ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 64वीं परीक्षा में टॉप किया है। घर में पैसों की कमी होने की वजह से ओमप्रकाश को अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से ही प्राप्त करनी पड़ी। 2008 में एसकेएमवी कॉलेज से बारहवीं पास करने के बाद ओमप्रकाश का इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया। बी-टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद टीचिंग सेक्टर जॉइन किया।

विज्ञापन

नौकरी छोड़ शुरू की बीपीएससी की तैयारी

ओमप्रकाश गुप्ता बताते हैं कि पांच साल तक मैंने टीचिंग सेक्टर में नौकरी की। आखिरकार 2017 में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ी। दुकानदारी करते-करते पढ़ाई करता था। जब कोई ग्राहक नहीं आता तो मैं अपनी किताबों में गुम हो जाता था। सरकारी स्कूल में पढ़ने की वजह से कम्युनिकेशन स्किल कमजोर थी। इसलिए उस पर काम करता था। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद 2018 में बीपीएससी की 64वीं परीक्षा दी और सफलता हासिल की। 
 

विज्ञापन

बेरोजगारी दूर और जनता को बेहतर सेवा देनी की दिशा में करूंगा काम

ओमप्रकाश कहते हैं कि मेरा उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवा देना, गरीबी और बेरोजगारी को दूर करना है। मैं एक सरकारी कर्मचारी के रूप में कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहता हूं। मुझे एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर में पोस्ट मिली है। जहां मैं डिजिसजन मेकिंग विंग में काम और जनता की सेवा करूंगा। 
 


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें