फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BLCS Recruitment 2024: बिहार विधान परिषद् की भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Tue, 11 Jun 2024 09:03 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BLCS Recruitment 2024: बिहार विधान परिषद् सचिवालय की ओर से निकाली गई कई भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। साथ ही, प्रतिवेदक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2024: बिहार विधान परिषद् सचिवालय की ओर से निकाली गई कई भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा तिथियां घोषित करने की जानकारी बिहार सचिवालय द्वारा एक नोटिस जारी कर दी गई गई। विभाग ने परीक्षा तिथियों के साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की तिथियां भी साझा की हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां हुई जारी

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने रिपोर्टर (प्रतिवेदक), सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ABO), डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO), स्टेनोग्राफर एवं कार्यालय परिचारी पदों के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तिथियां और एडमिट जारी होने की तिथियां देख सकते हैं।
 
पद का नाम एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि
प्रतिवेदक डाउनलोड के लिए उपलब्ध है 14 जून 2024
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ABO) 18 जून शाम 6 बजे 23 जून 2024
कार्यालय परिचारी 18 जून शाम 6 बजे 23 जून 2024
डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO) 1 जुलाई शाम 6 बजे 7 जुलाई 2024
स्टेनोग्राफर 1 जुलाई शाम 6 बजे 7 जुलाई 2024
विज्ञापन

प्रतिवेदक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

जिन उम्मीदवारों ने प्रतिवेदक पदों के लिए आवेदन किया था उनकी परीक्षा 14 जून को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के  एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

अभ्यर्थी बिहार विधान परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें