पात्रता मानदंड
बीआईएस भर्ती 2021 के तहत वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक / मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से किसी भी विषय में इंजीनियरिंग (बीई) कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 50 प्रतिशत मान्य होगी।
- सिविल इंजीनियरिंग
- इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
- पर्यावरण इंजीनियरिंग
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
इसके अलावा आवेदक उम्मीदवारों के पास 2019 / 2020 या फिर 2021 का वैध गेट स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। गेट स्कोर 25.06.2021 (आवेदन की अंतिम तिथि) तक मान्य होना चाहिए।
या फिर
उम्मीदवारों के पास प्राकृतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री या समकक्ष [केवल रसायन विज्ञान विषय में] कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ (अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 50 प्रतिशत) होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 25.06.2021 तक 30 वर्ष है।
वेतनमान : ये पद सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर 10 और लागू भत्ते के अनुसार हैं। ज्वाइनिंग के समय कुल वेतन लगभग 87,525 रुपये प्रतिमाह रहेगा।
चयन प्रक्रिया