फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Inter Level Bharti: 12वीं पास के लिए बिहार में 11000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें योग्यता की शर्तें

Wed, 27 Sep 2023 03:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar SSC Inter Level Vacancy: बीएसएससी ने 11000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीएसएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar SSC Inter Level Recruitment 2023: बिहार एसएससी ने राज्य में 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

 

BSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीएसएससी की इस भर्ती के तहत 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।

  • निम्न वर्गीय लिपिक    3927 पद

  • फाइलेरिया निरीक्षक    69  पद

  • सहायक अनुदेशक.    07. पद

  • राजस्व कर्मचारी     3559 पद

  • पंचायत सचिव     3532 पद

  • टाइपिस्ट कम क्लर्क  04 पद

BSSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही कुछ पदो के लिए अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होना भी जरूरी है।

Bihar SSC Bharti आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच निर्धारित है, जबकि सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 वर्ष 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी तरह ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहि। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


 

विज्ञापन

BSSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार राज्य के मूल निवासी), शारीरिक रूप से विकलांग, बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए 135 रुपये है। जबकि अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें