फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar SHS Recruitment 2022: बिहार एसएचएस की बंपर भर्ती शुरू, सीएचओ के चार हजार पदों के लिए करें आवेदन

Mon, 14 Feb 2022 02:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar SHS Recruitment 2022: बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अधीन हजारों नौकरियां निकली हैं। बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की ओर से कुल 4,050 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बिहार में सरकारी नौकरियां सीधी भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar SHS CHO Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधीन हजारों नौकरियां निकली हैं। स्टाफ हेल्थ सोसाइटी, बिहार (SHSB) की ओर से विज्ञापन नंबर 02/2022 के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार एसएचएसबी की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर तीन मार्च शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की ओर से कुल 4,050 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार के अनुमोदन के अधीन संकेतकों के आधार पर रुपये 25,000/- प्रति माह मानदेय के अलावा कार्य प्रदर्शन के आधार पर  प्रोत्साहन के लिए रुपये 15,000/- प्रति माह का पारिश्रमिक मिलेगा। 

एसएचएस बिहार भर्ती पात्रता मापदंड

आयु सीमा : अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु एक जनवरी, 2022 तक सीमा 42 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता : बीएससी (नर्सिंग) / पीबी बीएससी (नर्सिंग) आदि के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में सर्टिफिकेट कोर्स होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क : बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल यूआर, बीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है और बिहार निवासी एससी / एसटी और सभी श्रेणियों के महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये है।
 

विज्ञापन

रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट Statehealthsocietybihar.org पर जाएं।

  2. होम पेज पर, एनएचएम बिहार के अंतर्गत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-सीएचओ की भर्ती पर क्लिक करें। 

  3. अब सीएचओ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

  4. अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  5. आवश्यकता के आधार विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  6. एप्लीकेशन फॉर्म और भुगतान पर्ची को डाउनलोड कर लें।

  7. भविष्य के संदर्भ के लिए दोनों का एक प्रिंट आउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें