फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUD Recruitment 2022: आम्बेडकर विश्विद्यालय में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया 

Sun, 13 Feb 2022 10:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AUD Recruitment 2022: आम्बेडकर विश्विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम बारहवीं की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 22 है।
विज्ञापन
AUD Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AUD Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। आम्बेडकर विश्विद्यालय, दिल्ली ने कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट aud.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

AUD Recruitment 2022: पदों की संख्या
आम्बेडकर विश्विद्यालय की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), सेक्शन ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट/ असिस्टेंट कम केयरटेकर और लाइब्रेरी असिस्टेंट/ लाइब्रेरी कम डॉक्यूमेंटेशन असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

AUD Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
आम्बेडकर विश्विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम बारहवीं की डिग्री होनी चाहिए। अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2022 तक है।

AUD Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

लाइब्रेरियन - 1000 रुपये।
सीनियर असिस्टेंट और सेक्शन ऑफिसर - 500 रुपये।
लाइब्रेरी असिस्टेंट/ लाइब्रेरी कम डॉक्यूमेंटेशन असिस्टेंट - 300 रुपये।
विज्ञापन

AUD Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aud.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे careers के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

6. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

7. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।

8. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

9. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें