BPSSC Bihar SI Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
बीपीपीएससी बिहार एसआई पीईटी 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण कर सकते हैं -
- सबसे पहले उम्मीदवार बीपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर 'बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपनी पंजीकरण आईडी और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
BPSSC Bihar SI PET 2022: एक अन्य वैध फोटो आईडी भी साथ ले जाएं
उम्मीदवारों को बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा स्थल पर अपने प्रवेश- पत्र के साथ अपना कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अपने साथ ले जाना चाहिए। हालांकि, प्रवेश- पत्र ले जाना अनिवार्य है।
इसके बिना, उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी और उसी के लिए परिणाम 02 फरवरी, 2022 को घोषित किया गया था।