फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DElEd 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू; जानें शुल्क और फॉर्म भरने की प्रक्रिया?

Thu, 11 Dec 2025 01:53 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar DElEd Entrance Exam: बीएसईबी ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन शुल्क, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और फॉर्म भरने की प्रक्रिया...
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को राज्य के 306 कॉलेजों में  प्रवेश मिलेगा। 

कौन कर सकता है आवेदन? 

बिहार डीएलएड 2026 में बैठने के लिए आवेदक के बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एससी, एसटी, ओबीसी, पीसी वालों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा मौलवी परीक्षा वालों के लिए भी 50 प्रतिशत अंक हाेना जरूरी रखा गया है। परीक्षा पास करने वालों को योग्यता और रैंक के आधार पर कॉलेज मिलेगा। कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार कक्षा एक से आठ तक शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे, लेकिन आगे टेट पास करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क? 
बिहार डीएलएड फाॅर्म भरने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी के उम्मीदवारों के लिए 960 रुपये शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं, एसएसटी, दिव्यांग को 760 रुपये फीस भरनी होगी। 

जानें किस विषय के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

 
विषय प्रश्न अंक
सामान्य हिन्दी/उर्दू 25 25
गणित 25 25
विज्ञान 20 20
सामाजिक अध्ययन 20 20
सामान्य अंग्रेजी 20 20
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता 10 10
कुल 120 120

डीएलएड प्रवेश परीक्षा कुल 120 प्रश्नों की होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को कम से कम 35 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने हाेंगे। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर DElEd Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपनी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें