फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhati HC Recruitment: हाईकोर्ट में निकली 8वीं पास के लिए भर्ती, आवेदन शुरू; जानें कितने पदों पर होगा चयन

Thu, 11 Dec 2025 01:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauhati High Court Recruitment 2025: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने एमटीएस, न्यायिक सहायक और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gauhati HC Recruitment 2025: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने एमटीएस, न्यायिक सहायक, कंप्यूटर सहायक और ड्राइवर समेत चार पदों के लिए भर्ती निकाली है। असम में पंजीकृत वैध रोजगार एक्सचेंज नंबर वाले योग्य भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2026 और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 है।

विज्ञापन

 
पद का नाम कुल रिक्तियां वेतनमान (PB-2) ग्रेड वेतन
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) 26 12,000 - 52,000 3,900
न्यायिक सहायक 8 (स्पष्ट-4, संभावित-4) 14,000 – 70,000 8,700
कंप्यूटर सहायक 2 14,000 – 70,000 6,200
चालक (ड्राइवर) 3 14,000 – 70,000 5,200
 

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

  • बहु-कार्यकारी कर्मचारी (एमटीएस): न्यूनतम कक्षा 8वीं पास। हाई स्कूल (एचएसएसएलसी) या उससे ऊपर के उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • न्यायिक सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर सहायक: स्नातक होना चाहिए और कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • ड्राइवर (चालक): कक्षा 10 पास और वैध एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में आवेदन करने के लिए आवेदन/परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय है और यह आवेदक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य, ओबीसी और एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
  • अब “Recruitment” या “Vacancy” सेक्शन में जाकर अपनी इच्छित पोस्ट (MTS, Judicial Assistant, Computer Assistant, Driver) चुनें।
  • अब आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद, जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • जमा करने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें