फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar STET : बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन करने का एक और मौका, अब इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

Wed, 28 Feb 2024 12:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar STET 2024: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। आवेदन से चूके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताई तिथि तक फॉर्म भर दें।
 
विज्ञापन
BSEB STET 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar STET Exam 2024: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन से चूके उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी एक नोटिफिकेशन जारी करके दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 से जारी है। आवेदन प्रक्रिया बंद ही होने वाली थी, लेकिन बोर्ड ने इसकी समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक गए थे, अब वे फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन करने की समयसीमा को 01 मार्च तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी परीक्षा की तिथि जारी नहीं की है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार 01 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं और फीस का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1 पेपर के लिए 960 और दो पेपरों के लिए 1440 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1 पेपर के लिए 760 और दो पेपरों को लिए 1140 रुपये का भुगतान करना होगा।

आयुसीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल है। आयुसीमा में बिहार बोर्ड एसटीईटी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

एसटीईटी का एग्जाम पैटर्न

बिहार एसटीईटी पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला, अन्य दक्षताओं से होंगे। इस प्रकार कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा सीबीटी मोड से आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी। पेपर-1, 2 में पास सभी अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी।

पासिंग मार्क्स

  • सामान्य - 50 फीसदी
  • पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी
  • एससी, एसटी 40 फीसदी
  • दिव्यांग - 40 फीसदी
  • महिला - 40 फीसदी
विज्ञापन

Documents Required For BSEB STET 2024: आवश्यक दस्तावेज

  • सफेद या हल्के बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा की मार्कशीट और जन्मतिथि के लिए प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • बैचलर डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • मास्टर डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • बी.एड परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता (यदि उपलब्ध हो)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • निवास प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें