पुरुषों ने मारी बाजी
बिहार सीईटी बीएड परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 47,757 महिलाएं हैं, और 64,383 पुरुष हैं। बिहार सीईटी बीएड परिणाम 2021 की जांच करने और रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।
बिहार सीईटी बीएड रिजल्ट 2021: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
- बीएड 2021 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक 'बीएड 2021 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम' पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए एक पॉप-अप विंडो पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- बिहार सीईटी बीएड परिणाम 2021 की जांच करें और डाउनलोड करें।
- परिणाम का एक प्रिंट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।
रेगुलर कोर्स के लिए 1.11 लाख ने किया क्वालीफाई
बिहार सीईटी बीएड रिजल्ट 2021 के अनुसार, बीएड रेगुलर कोर्स के लिए 1,11,981 और बीएड शिक्षा शास्त्री के लिए 165 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा।