राज्यपाल की ओर से संयुक्त शासन सचिव ने जारी की अधिसूचना
राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा को पार कर चुके उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2024 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जाने वाली समस्त भर्तियों और आमंत्रित किए जाने वाले आवेदनों में अप्लाई करने के पात्र होंगे। सरकार की ओर से राज्य के युवाओं को ऊपरी आयु सीमा में 04 वर्ष की छूट दी गई है। राजस्थान के राज्यपाल की ओर से संयुक्त शासन सचिव रामनिवास मेहता ने शुक्रवार, 23 नवंबर, 2022 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।