फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BFUHS MO Vacancy: MBBS की डिग्री है? 630 मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

Wed, 05 Aug 2026 07:00 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BFUHS MO Recruitment 2026 Last Date: बीएफयूएचएस की मेडिकल ऑफिसर (जनरल) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज, 5 अगस्त अंतिम दिन है। कुल 630 पदों पर भर्ती की जाएगी। एमबीबीएस डिग्री रखने वाले पात्र उम्मीदवार तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एमबीबीएस (MBBS) पास अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट की ओर से मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, 5 अगस्त 2026 अंतिम दिन है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन


यह भर्ती पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत की जा रही है। भर्ती अभियान के जरिए 540 नए पदों और 90 बैकलॉग पदों सहित कुल 630 रिक्तियां भरी जाएंगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं और महिलाओं के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी का पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर यह शर्त पूरी करनी होगी।

यदि कोई उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत है, तो उसे आवेदन के समय अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्रस्तुत करना होगा। वहीं, खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पंजाब सरकार द्वारा जारी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
 
वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य 37 वर्ष
एससी / बीसी 42 वर्ष
दिव्यांग 47 वर्ष
सरकारी कर्मचारी 45 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं 40 वर्ष

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-9 में की जाएगी। उन्हें 53,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन मेरिट और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना लगता है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य एवं अन्य वर्ग 2,360 रुपये
एससी 1,180 रुपये
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मेडिकल ऑफिसर (जनरल) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें