BEML Recruitment 2024: बीईएमएल की ओर से आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट - www.bemlindia.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2024 है।
रिक्ति विवरण
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड विभिन्न विषयों जैसे आईटीआई ट्रेनी - फिटर, आईटीआई ट्रेनी - टर्नर, आईटीआई ट्रेनी - मशीनिस्ट, आईटीआई ट्रेनी - इलेक्ट्रीशियन, आईटीआई ट्रेनी - में प्रशिक्षु के कुल 100 पदों को भरेगा।
शैक्षणिक योग्यता
आईटीआई ट्रेनी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा, ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस/ सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए और साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए।