BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस के 12द पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए इंटरव्यू 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 तक चलेगा। विभाग वार रिक्तियों का विवरण यहां देख सकते हैं-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 40 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 40 पद
सिविल इंजीनियरिंग 30 पद
उम्मीदवारों को एआईसीटीई या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग शाखाओं में बीई/बी.टेक उत्तीर्ण होना चाहिए।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 17,500 रुपये स्टाइपेंट के रूप में दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष के लिए होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
अब होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
उम्मीदवार लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
फॉर्म सबमिट कर दें।
इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।
अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।