AHC Exam Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर, 2021 को किया था। वहीं, समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 06 और 07 जनवरी, 2022 को किया था। अब इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
AHC Exam Result: इन पदों पर होगी भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 97 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 60 पद एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (अंग्रेजी), 08 पद एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (हिंदी) के लिए, समीक्षा अधिकारी (हिंदी) के लिए 27 पद और समीक्षा अधिकारी (उर्दू) के लिए 02 पद निर्धारित किए गए हैं।
AHC Exam Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘Recruitment’ के सेक्शन में जाएं।
- अब संबंधित परीक्ष के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।