फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Sun, 06 Feb 2022 08:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Maharashtra Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को तय की गई है।
विज्ञापन
Bank of Maharashtra Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of Maharashtra Recruitment: बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के 500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती स्केल-II और स्केल-III के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हीं आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: 22 फरवरी तक करें अपना आवेदन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को तय की गई है। उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

Bank of Maharashtra Recruitment: भर्ती का विवरण

जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-II के लिए पदों की संख्या- 400
वेतनमान-  48170 – 69810 रुपये

जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-III के लिए पदों की संख्या- 500
वेतनमान- 63840 – 78230 रुपये

Bank of Maharashtra Recruitment: जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-II के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री या सीए / आईसीडब्ल्यूए / सीएफए / एफआरएम होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास में डिग्री के बाद संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 

Bank of Maharashtra Recruitment: जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल-III के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री या सीए / आईसीडब्ल्यूए / सीएफए / एफआरएम होना चाहिए। वहीं, डिग्री के बाद उम्मीदवारों के पास में  संबंधित क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। 

Bank of Maharashtra Recruitment: चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2022 को किया जाना निर्धारित है।  

Bank of Maharashtra Recruitment: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क को वर्ग अनुसार निर्धारित किया गया है। ये निम्न हैं-:

1. सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी वर्ग के लिए- 1180 रुपये
2. एससी-एसटी वर्ग के लिए- 118 रुपये
3. दिव्यांग और महिला वर्ग के लिए - कोई शुल्क नहीं।
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: कैसे करें आवेदन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे career के सेक्शन में जाएं।

3. अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब जरूरी जानकारी को दर्ज करें।

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें