Assam SLRC Recruitment 2023: राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (एसएलआरसी) जल्द ही असम में 12,600 ग्रेड 3 और 4 रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2023 तक है।
असम में ग्रेड 3 और 4 के लिए कुल रिक्तियों में से 7,600 रिक्तियां ग्रेड 3 के लिए हैं, जबकि अन्य 5,000 ग्रेड 4 के लिए हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
श्रेणी I, स्नातक डिग्री स्तर 4,055 पद
श्रेणी II, एचएसएसएलसी (कक्षा 12) स्तर 3,127 पद
श्रेणी III, एचएसएलसी स्तर 418 पद
एचएसएलसी (कक्षा 12) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण 1060 पद
एचएसएलसी+आईटीआई 1990 पद
कक्षा 8वीं के लिए 1,950 पद
ग्रेड 4 की अधिसूचना के अनुसार, इन रिक्तियों के लिए अधिकतम योग्यता 12वीं पास है, जिसका अर्थ है कि जिनके पास उच्च योग्यता है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वे ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
असम में ग्रेड 3 और 4 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।