1380 पदों पर है भर्ती
असम राइफल्स की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1380 निर्धारित की गई है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 जून, 2022 को की गई थी। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हवलदार, राइफलमैन, वारंट अधिकारी और नायद सूबेदार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 अगस्त, 2022 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे बताई गई है-:
- हवलदार के लिए- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
- राइफलमैन के लिए- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- वारंट अधिकारी के लिए- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।
- नायद सूबेदार के लिए- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।