UP Police SI ASI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा की सीधी भर्ती 2020-21 के तहत आयोजित किए गए शारीरिक मानक परीक्षण/PST और दस्तावेजों के सत्यापन प्रकिया के परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती की इस इस प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।