फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Recruitment 2022: असम में 13 हजार से अधिक पदों पर निकली हैं भर्तियां, जानें क्या होगी आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 27 Mar 2022 10:07 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Recruitment 2022: असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
Assam Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। असम सीधी भर्ती आयोग - असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ने क्लास - 3 और क्लास - 4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर ऐसा करना होगा। 

विज्ञापन

Assam Recruitment 2022: 11 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करनें में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

Assam Recruitment 2022: 13 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।   
विज्ञापन

Assam Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें