फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: एम्स गोरखपुर में फैकल्टी के 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Sat, 26 Mar 2022 08:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Recruitment 2022: एम्स गोरखपुर में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा के क्षैत्र में नौकरी की राह देख रहे छात्रों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर ने भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती अभियान में संस्थान ग्रुप-ए के तहत आचार्य, अतिरिक्त आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के कुल 108 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आवेदक एम्स गोरखपुर कि अधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एम्स गोरखपुर में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु-सीमा भी पदों के अनुसार ही है।  

AIIMS Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या

कुल पद- 108
  1. प्राध्यापक/आचार्य- 29
  2. सहायक आचार्य- 33
  3. सह आचार्य- 24
  4. अतिरिक्त आचार्य- 22

AIIMS Recruitment 2022: आवेदन शुल्क व आवेदन की तिथि
एम्स गोरखपुर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्युएस के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एसटी, एससी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को लिए 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन 2 मई 2022 से पहले दिये गए पते पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

1. उम्मीदवार सबसे पहले एम्स गोरखपुर कि अधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
2. अब होमपेज पर भर्ती सेक्शन के करंट नोटिस पर क्लिक करें, और संबंधित भर्ती पर क्लिक करें।
3. अब नया पेज पीडीएफ के रूप में खुलेगा आवेदन इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें।
4. इस आवेदन में पूछी गई जानकारी को अच्छे से जांचकर भरें।
5. अब आवेदक इस आवेदन को दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करें। 

पता- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थन गोरखपुर, कुनराघाट, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 273008
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें