फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Recruitment 2021: इन छ: पदों पर रैली भर्ती हो चुकी है जारी, करें सेना में शामिल होने की तैयारी

सार

भारतीय सेना ने आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम एआरओ में बम्पर रैली भर्ती करने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके अलावा सेना जल्द ही अन्य प्रदेशों में भी रैली भर्ती की शुरुआत कर सकती है।
विज्ञापन
Safalta.com - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना सँजोए युवाओं के लिए एक खास खबर है जिसे जानने के बाद आपका यह सपना जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। वे युवा उम्मीदवार जो सेना की रैली भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है क्योंकि भारतीय सेना ने सिपाही समेत कई पदों पर भर्तियों होने वाली भर्तियों के लिए देश भर में रैलियां आयोजित कर रही है। बता दें कि इस क्रम में सेना ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम ARO में रैली भर्ती शुरू होने वाली है। इस भर्ती में सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल वाले 10वीं व 12वीं युवाओं को 3 अगस्त तक इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना होगा जोकि पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


जरूरी तारीखें
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ- 20 जून 2021
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 3 अगस्त 2021
भर्ती रैली के आयोजन की तिथि- 16 अगस्त से 31 अगस्त 2021

आयुसीमा 
इंडियन आर्मी की रैली भर्ती में सिपाही (टेक्निकल ड्यूटी) पद के लिए पंजीकरण करने वाले युवाओं की आयुसीमा  17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच) होना चाहिए. इसके अलावा सिपाही (जनरल ड्यूटी) में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आयु 17 ½ -21 (जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच) होनी चाहिए. जबकि वहीं क्लर्क, नर्सिंग असिस्टेंट, स्टोर कीपर व ट्रेडसमैन के लिए आयु 17 ½ -23 (जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच) होनी चाहिए. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विज़िट कर लेना चाहिए। 

कैसे करें घर बैठे फ्री में तैयारी 
अगर आप घर बैठे फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी Safalta.com के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां ऑनलाईन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीडीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं। सफलता एप डाउनलोड करें अभी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें