फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTO Recrutment 2023: शहरी तकनीकी अधिकारी पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 10 May 2023 05:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

APSC UTO Recruitment: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने शहरी तकनीकी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
apsc jobs - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSC UTO Recruitment Notification: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने शहरी तकनीकी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 17 मई से इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

APSC भर्ती अभियान का उद्देश्य आवास और शहरी मामलों के विभाग के तहत असम अर्बन इंजीनियरिंग सर्विस कैडर के अनुसार कुल 103 अर्बन टेक्निकल ऑफिसर पदों (जूनियर ग्रेड- III) को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड 4 के तहत 30,0001 रुपये से 1,10,000 रुपये का वेतनमान मिलेगा।

पात्रता मानदंड

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: किसी भी एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग (पूर्णकालिक) में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क देना होगा। बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदकों को 'यहां पंजीकरण करें' लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • आयोग के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

  • अपना मूल विवरण प्रदान करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया को पूरा करें।

  • अब आपको क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगइन करना होगा।

  • लॉग इन करने के बाद, आपको एक बार पंजीकरण विवरण प्रदान करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें