उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती का जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है। ऐसे में आरक्षी बनने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स को अपनी कमर कस लेनी चाहिए। राज्य के पुलिस विभाग द्वारा लंबे समय से इस भर्ती के आयोजन की तैयारी की जा रही है। विभाग को भर्ती की चयन प्रक्रिया व लिखित परीक्षा पूरी कराने वाली पात्र एजेंसी की तलाश है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से ओपन टेंडर की व्यवस्था भी रखी गई है। ऐसे में अनुमान है कि जल्द ही पात्र संस्था का चयन होते ही भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हालांकि यूपीपीआरपीबी ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police FREE Ebooks-Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन में जून में आएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके साथ ही इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को चाहिए कि वे इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम पर चलाए जा रहे स्पेशल यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच की मदद भी ले सकते हैं।
1. वह व्यक्ति जिसकी पत्नी मर गई हो?
उत्तर. विधुर।
2. दूसरे देश से अपने देश में सामान मंगाने की क्रिया?
उत्तर. आयात।
3. वह दार्शनिक सिद्धांत जो हर वस्तु को नाशवान मानता है?
उत्तर. अनित्यवादी।
4. वह व्यक्ति जिसको भूमि के भीतर की जानकारी हो?
उत्तर. भूगर्भवेता।
5. जिसको बुढ़ापा न आए?
उत्तर. अजर।
6. जो स्त्री के वशीभूत अथवा उसके वश में हो?
उत्तर. स्त्रैण ।
7. गुरु के समीप रहने वाला शिष्य?
उत्तर. अंतेवासी ।
8. ऐसी जीविका जो आकस्मिक हो?
उत्तर. आकाशवृति।
9. सर्वसाधारण को सूचित करने या जताने की क्रिया?
उत्तर. विज्ञप्ति ।
10. महल के अंदर का भाग?
उत्तर. अन्त:पुर ।