फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा, सभी परीक्षाओं के लिए इंटरव्यू खत्म करने के आदेश

Sat, 26 Jun 2021 03:24 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने समूह-I सेवाओं सहित सभी श्रेणियों के तहत सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
परीक्षा नोट्स बेचकर कमाई करने वाले छात्र की कहानी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश सरकार ने समूह-I सेवाओं सहित सभी श्रेणियों के तहत सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। शनिवार को प्रमुख शासन सचिव आदित्य नाथ दास बताते हैं कि सरकार आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना चाहती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पूरे मामले की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद सभी एपीपीएससी परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश दिया गया है। 

शनिवार के बाद जारी होने वाली भर्ती अधिसूचना पर ही लागू होगा यह नियम

विज्ञापन

प्रमुख शासन सचिव कहते हैं कि इस कदम का उद्देश्य पूरी चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धी अभ्यर्थियों का पूरा विश्वास हासिल करना है। इस कदम के बाद, लोकप्रिय परीक्षाओं जैसे समूह 1, समूह 2 और अन्य के लिए कोई साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि यह नया नियम शनिवार और उसके बाद जारी सभी एपीएससी भर्ती अधिसूचना के लिए ही लागू होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारतीय तटरक्षक बल: असिस्टेंट कमांडेंट पदों की भर्तियां, 4 जुलाई से आवेदन शुरू

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें