फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें पंजीकरण

Thu, 22 Aug 2024 01:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट आज रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद उच्च न्यायालय सत्र 2024-25 के लिए रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज 22 अगस्त, 2024 को बंद कर देगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार 28 सितंबर, 2024 को आयोजित किए जाने हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 31 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन



पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 तक 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से कानून में तीन वर्षीय/पांच वर्षीय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।एलएलबी के लिए अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। 


आवेदन शुल्क
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है। 
विज्ञापन



ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- allahabadhighcourt.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • "रिसर्च एसोसिएट्स की नियुक्ति के लिए आवेदन - 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें