फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Raipur Recruitment 2023: नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती शुरू,जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sat, 01 Jul 2023 02:03 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Raipur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में 358 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
AIIMS Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Raipur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में 358 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS Raipur Recruitment 2023: कुल पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 358 नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया aiimsraipur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। पदों से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार है।
  • ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर- 12 पद
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर - 126 पद
  • वरिष्ठ हिंदी अधिकारी - 01 पद
  • डाइटिशियन- 10 पद
  • लाइब्रेरियन ग्रेड III- 04 पद
  • ऑक्यूपेशनल चिकित्सक- 02 पद
  • स्टोर कीपर - 08 पद
  • टेक्निकल ऑफिसर- 03 पद
  • फार्मासिस्ट ग्रेड II-27
  • जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर- 05 पद
  • जूनियर स्केल स्टेनो (हिंदी) - 01 पद
  • डिस्पेंसिंग अटेंडेंट - 04 पद
  • इलेक्ट्रीशियन- 06 पद
  • डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट - 08 पद
  • मैकेनिक (एसी एंड आर) - 06 पद
  • स्टोर कीपर-कम-क्लर्क-85 पद
  • वायरमैन-20 पद
  • हॉस्पिटल अटेंडेंट जी.आर. तृतीय-30 पद

AIIMS Raipur Recruitment 2023: आयु सीमा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में ओबीसी/एनसीएल के लिए 03 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 05 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10 वर्ष आयु सीमा की छूट सरकारी मानकों के अनुसार तय की गई है।

AIIMS Raipur Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवार को फार्मेसी में डिप्लोमा/आईटीआई डिप्लोमा/स्नातक/10वीं/बी.एससी/10+2/मास्टर डिग्री आदि योग्यता धारण की होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की चयन लिखित परीक्षा/दस्तावेज़ सत्यापन/मेडिकल परिक्षण/कौशल परीक्षा (यदि आवश्यक हो) के आधार पर होगा।
विज्ञापन

AIIMS Raipur Recruitment 2023: आवेदन शुल्क व आवेदन प्रक्रिया

इस आवेदन प्रक्रिया में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
  2. उसके बाद सभी जरूरी और आवश्यक जानकारी भरें।
  3. ऑनलाइन आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को सभी जानकारी स्पष्ट रुप से भरनी होंगी।
  4. आवेदन पत्र, उनकी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. इसके बाद सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांचने के बाद सबमिट कर दें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें