फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs 2023: इस सरकारी अस्पताल में निकलीं ढेरों भर्तियां, इस तरह करें आवेदन

Sat, 07 Oct 2023 01:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

AIIMS Jodhpur Recruitment आयुसीमा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा  21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्ति आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू है।

AIIMS Jodhpur Recruitment आवेदन शुल्क

एम्स जोधपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 3000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 2400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम किया जाना है।

AIIMS Jodhpur Recruitment रिक्तियों का विवरण

एम्स जोधपुर में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के 105 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • सहायक नर्सिंग अधीक्षक - 20 पद

  • मेडिको सोशल सर्विस ऑफिस ग्रेड I - 15 पद

  • आर्टिस्ट (मॉडलर) – 14 पद

  • सोशल वर्कर – 02 पद

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए - 02 पद

  • वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक - 03 पद

  • कैशियर – 03 पद

  • स्टोर कीपर-कम-क्लर्क - 21 पद

  • कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक - 25 पद

विज्ञापन

AIIMS Jodhpur Recruitment चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा

  2. टाइपिंग टेस्ट

  3. लिखित परीक्षा

  4. मेरिट

  5. दस्तावेज सत्यापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें