फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Junior Resident Recruitment: जूनियर रेजिडेंट्स भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 12 Jun 2023 08:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Junior Resident Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) के पद पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की जल्द ही समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Junior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) के पद पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की जल्द ही समाप्त होने वाली है। उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर शनिवार, 17 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एम्स दिल्ली भर्ती अभियान विभिन्न विशिष्टताओं में जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) के लिए 198 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें चयनित उम्मीदवारो को 01 जुलाई से 31 दिसंबर, 2023 तक एम्स में नियुक्त किया जाएगा।

जुलाई, 2023 सत्र के लिए विभिन्न विशिष्टताओं में जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर 10 में (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड -3, रु. 15600/- + 5400/- (जीपी)) के प्रवेश वेतन के साथ
56,100/ रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को एमबीबीएस / बीडीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या एमसीआई / डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  • जुलाई 2023 सत्र के लिए 'जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण' पर जाएं।

  • नए पेज पर, पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।

  • आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और एक कॉपी डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें