फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Bathinda 2024: एम्स बठिंडा में सीनियर रेजिडेंट के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, ऐसे करें पंजीकरण

Wed, 28 Aug 2024 07:48 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Bathinda Recruitment 2024: एम्स बठिंडा में सीनियर रेजिडेंट के पदों निकली भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर फॉर्म को ऑफलाइन जमा करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Bathinda Recruitment 2024: एम्स बठिंडा में सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। बता दें कि इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन फॉर्म भी निर्धारित पते पर भेजना होगा।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते "रिक्रूटमेंट सेल, प्रशासनिक ब्लॉक, मंडी डबवाली रोड, एम्स, बठिंडा-151001, पंजाब" पर सायं 5 बजे तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से पहुंचाना होगा।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1080 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 590 रुपये का भुगतान करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पात्रता
अभ्यर्थी का एमडी/ एमएस/ डीएनबी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा 28 अगस्त 2024 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें